फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: निगम ने पेंशनरों की मांगें नहीं मानीं को शीघ्र होगा आंदोलन

Tue, 13 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में हुई हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में एचआरटीसी के पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नंदलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार व परिवहन निगम पिछले पांच साल से एचआरटीसी के पेंशनरों की अनदेखी कर रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पेंशनरों की कोई मांग नहीं मानी जा रही है जिससे सरकार के खिलाफ रोष है।
बैठक में कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप चौधरी, जिला अध्यक्ष भीम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। नालागढ़ के दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर पिछले लंबे समय से मांग करता आ रहे हैं कि वर्ष 2016 से जारी किए गए नए वेतनमान का एरियर, लीव इन कैशमेंट का शीघ्र भुगतान करें। 65, 70 व 75 वर्ष पूरा करने पर पांच, दस व पंद्रह फीसदी पेंशन बढ़ोतरी का लंबित एरियर शीघ्र जारी किया जाए। प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर 50 हजार रुपये की किस्त पेंशनरों को शीघ्र जारी की जाए। एचआरटीसी के पेंशनरों को प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए 3 फीसदी डीए की किस्त का लाभ शीघ्र दिया जाए। 1 जनवरी 2016 से बकाया डीए के एरियर का एकमुश्त भुगतान शीघ्र जारी किया जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2025 व 2026 में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों पेंशन व अन्य सेवाओं को लाभ शीघ्र दिया जाए। उच्च न्यायालय की ओर से एचआरटीसी के पेंशनरों के हक में दिए गए फैसलों पर शीघ्र अमल कर उन्हें वित्तीय लाभ दिया जाए। अगर सरकार व निगम ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वह अन्य संगठनों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों को नए वेतनमान का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भीम सिंह, नंदलाल, जयकिशन राणा, रघुबीर सिंह, ओमकार सिंह, राम सिंह ठाकुर, रामलोक, सरवन सिंह, दलीप सिंह, राम रतन, प्रकाशचंद, धर्मपाल, गुरदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed