फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   leackage in pipeline

Solan News: महीनों से लीक हो रही पेयजल पाइपलाइन, सड़क पर बह रहा पानी

Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, घरों के बाहर जमा हो रहा कीचड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड फेस-दो में पेयजल पाइपलाइन की लीकेज से पिछले कई महीनों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय निवासियों में विभाग के प्रति रोष है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन लीक हो रही है। मकान नंबर 83 से 86 के सामने और मकान नंबर 479 के पास सड़क पर लगातार पानी बहने से कीचड़ जमा हो गया है और लोगों के घरों के बाहर गंदगी का अंबार लग गया है। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिले। मौके पर समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, जसदेव सिंह, निर्मल सिंह, गुरमीत सिंह, पवन कुमार और सुरेश कुमार सहित अन्यों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द निरीक्षण कर लीकेज को ठीक किया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रुक सके।
विज्ञापन


मामला ध्यान में आ गया है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज वाले सभी स्थानों को जल्द ठीक करवाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-संदीप ठाकुर, सहायक अभियंता, हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed