फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers oppose to lease out land Chikni khadd for mining in BBN

ग्रामीणों ने चिकनी खड्ड को लीज पर देने का जताया विरोध

Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की चिकनी खड्ड को लीज पर देने के स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। इसे लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नालागढ़ से भी मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलाधिकारी नालागढ़ से मिलकर अपनी बात रखी हैं और ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने बताया कि चिकनी खड़् की 102 बीघा जमीन सरकार खनन के लिए लीज पर देने की तैयारी कर कर रही है। इस जमीन पर जलशक्ति विभाग की एक दर्जन से अधिक पेयजल और सिंचाई योजनाएं है। लीज पर जमीन देने से यह योजना बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले भी वर्ष 2017 में इसे लीज पर देने की तैयारी की थी लेकिन उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी थी। लोगों ने सरकार से उच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर इसे रोक लगाने की मांग की है। अगर सरकार इस जमीन को लीज पर देती है तो यह जल स्रोत सूख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और संबंधित विभाग ने मंगलवार को जन सुनवाई रखी है। एसडीएम ने लोगों की मांग को उच्चाधिकारियों के ध्यानार्थ भेजने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अमृत, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, काकू, बलविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह, नानक, अमनप्रीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed