{"_id":"634ef5b46e0cbf1872120410","slug":"vigilance-eyes-on-gifts-being-given-in-closed-envelopes-solan-news-sml4253872191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद लिफाफों में दिए जा रहे उपहारों पर विजिलेंस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद लिफाफों में दिए जा रहे उपहारों पर विजिलेंस की नजर
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। बीबीएन के कार्यालय में दिवाली पर अधिकारियों को दिए जा रहे उपहारों पर विजिलेंस नजर बनाए हुए है। बीबीएन में कुछ अधिकारियों को दिवाली के उपलक्ष्य पर उद्योगपतियों की ओर से उपहार वितरित किए जाते हैं, जिसकी हर साल विजिलेंस और अन्य जांच एजेंसियों को शिकायतें भी मिलती हैं, लेकिन विभाग कानूनी दावपेंच के चलते कार्रवाई नहीं कर पाते।
ये एजेंसियां कैश के लेनदेन में तो कार्रवाई कर सकती हैं पर बंद लिफाफे में इसकी जांच नहीं कर पाते। न ही उद्योगपति इसकी शिकायत करते हैं। आलम यह है कि बीबीएन के कुछ विभागों में तो उपहारों का लेन देन इतना होता है कि अधिकारियों को उपहारों को घर पहुंचाने के लिए वाहन करना पड़ता है। यहां तक कि दिवाली तक कार्यालय भी देर शाम तक चलते हैं।
जानकारी के अनुसार बंद लिफाफों में सोने, चांदी समेत महंगे उपहार भी होते हैं। उद्योगपति इन विभागों में भी इसी तर्ज पर उपहार देते हैं, परंतु पैकेट के अंदर के सामान को बदल दिया जाता है। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, पवन फौजी, हितेंद्र शर्मा ने इस उपहारों पर रोक लगाने की मांग की है। उधर, डीएसपी विजिलेंस योगेश जोशी ने बताया कि विजिलेंस लेनदेन के मामले में कार्रवाई कर सकती है, लेकिन बिना शिकायत के उपहारों की जांच नहीं की जा सकती। हालांकि विभाग इस बार बंद बीबीएन में खास नजर बनाए हुए है।