फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vicious including an ambulance in the parking lot Broken glasses of four other vehicles

Solan News: शातिरों ने पार्किंग में एंबुलेंस समेत चार अन्य गाडिय़ों को तोड़े शीशे

Sun, 14 May 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 14 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित लोगों ने पुलिस को दी मामले की शिकायत
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के वार्ड नंबर दो स्थित पार्क में खड़ी चार गाडिय़ों के अज्ञात व्यक्ति ने शीशे तोड़ दिए हैं। इसमें एक बद्दी अस्पताल की एंबुलेंस भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार बद्दी के वार्ड दो में रहने वाले अंकुश ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी को शनिवार देर शाम पार्क में खड़ा किया था। इसके साथ एक थार, एक एंबुलेंस और एक किरायेदार की अल्टो कार भी खड़ी थी। थार गाड़ी बाहर के किसी व्यक्ति की थी जो यहां पर अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। सुबह जब वह अपनी गाड़ी लेने गया तो उसके कार समेत सभी चारों वाहनों के शीशे टूटे हुए थे। इको गाड़ी का पिछले और बाकी सभी गाडिय़ों के फ्रंट शीशे टूटे हुए थे। वहीं इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि लोगों ने एक व्यक्ति पर शक जताया था लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed