फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Viaduct bridge will open for traffic from February 15

Solan News: टीटीआर चौक पर 15 फरवरी से यातायात के लिए खुलेगा वायाडक्ट ब्रिज

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Viaduct bridge will open for traffic from February 15
शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिम्बर ट्रेल चौक पर चल रहा बायडक्ट ब्रिज का निर्माण। संवाद
परवाणू (सोलन)।
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू के टिंबर ट्रेल चौक पर वायाडक्ट ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस ब्रिज के दोनों छोर मिलने के बाद अब तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
वायाडक्ट ब्रिज के निर्माण से टीटीआर चौक पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं, शिमला से कालका जाने वाले वाहनों की आवाजाही ब्रिज से हो सकेेगी। इस काम को कंपनी की ओर से करीब डेढ वर्ष बाद पूरा किया जाएगा। यह ब्रिज 160 मीटर लंबा होगा और इसके लिए लगाए गए आरसीसी पिल्लर की ऊंचाई 25 मीटर है। अभी ब्रिज को दूसरे छोर तक मिला लिया गया है। अब इसे पिल्लरों पर बैठाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

कंपनी ने प्रथम चरण में परवाणू-सोलन फोरलेन का कार्य पूरा कर लिया है। जैसे ही वायाडक्ट ब्रिज का कार्य पूरा होगा, परवाणू-सोलन तक इसकी क्लीयरेंस रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। वहीं कंपनी आगामी पांच सालों तक फोरलेन का रखरखाव भी करेगी। नेशनल हाईवे पर शिमला से चंडीगढ़ की ओर इस वायाडक्ट ब्रिज को खोला जाएगा। पुल के ऊपर से सैलानी यहां नजारा निहार सकेंगे। इस ब्रिज पर आवाजाही वनवे होगी। चंडीगढ़ से शिमला आने वाले वाहन पुरानी सड़क से ही आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाई वाली जगह पर कारगर है वायाडक्ट
वायाडक्ट का निर्माण खाई वाली जगह पर होता है। इसके निर्माण के लिए जमीन के ऊपर आरसीसी पिल्लर खड़े किए जाते हैं। इसके बाद स्टील गार्डर लगाकर दोनों छोर मिलाए जाते हैं और सीमेंट कंक्रीट डाली जाती है। यह काफी मजबूत होता है।



वायाडक्ट ब्रिज पर चलेंगी दो लेन
ब्रिज का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसे 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल पर दो लेन चलेंगी। पुराने रोड को ठीक कर उस पर दो लेन चलेंगी। वर्तमान में तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।
I-बलविंद्र सिंह, प्रोजेक्ट अफसर, जीआर कंपनीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article