{"_id":"653d05dd973b1fda810a1fd6","slug":"under-19-football-for-national-games-teams-training-completed-in-kandaghat-solan-news-c-176-1-ssml1042-9992-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राष्ट्रीय खेलों के लिए अंडर-19 फुटबाल\n\nटीम का कंडाघाट में प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राष्ट्रीय खेलों के लिए अंडर-19 फुटबाल टीम का कंडाघाट में प्रशिक्षण संपन्न
Sat, 28 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में लेंगे भाग
18 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल को दिया प्रशिक्षण
25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। प्रदेश की छात्र वर्ग अंडर-19 फुटबाल टीम का राष्ट्रीय खेलों के लिए कंडाघाट में प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। 18 सदस्यों के खिलाड़ियों का दल प्रशिक्षण के बाद रविवार को कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 फुटबाल छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रवाना होगा। छात्रों की राज्य टीम का प्रशिक्षण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में 25 से 28 अक्तूबर तक हुआ था।
हिमाचल के अनेक जिलों के 18 छात्र खिलाड़ी चुनकर हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए प्रशिक्षण में शामिल किए गए है। जिसमें ऊना जिला के छह, सोलन के तीन, कांगड़ा के दो, हमीरपुर के दो, शिमला के तीन, सिरमौर और चंबा का एक-एक छात्र खिलाड़ी शामिल है।
टीम के कोच राजेश कुमार और सहायक कोच माठूराम ने इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद यह खिलाड़ी 29 को कंडाघाट से राष्ट्रीय फुटबाल खेल प्रतियोगिता के लिए कश्मीर को रवाना होंगे। जहां चार नवंबर से प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है।