फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Umeed ki Mashaal : Helping poors financially, Panchayat pradhan Sanjiv serving the people of Deothhi panchayat

उम्मीद की मशाल : गरीब परिवारों की आर्थिक मदद के साथ बखूबी निभा रहे प्रधान पद की जिम्मेदारी

Mon, 15 Aug 2022 06:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 06:50 PM IST
सार

ग्राम पंचायत देवठी के युवा प्रधान संजीव ठाकुर की सेवा भावना के सभी लोग कायल हैं। पंचायत में प्रधान पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के साथ वह गरीब परिवारों की आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Umeed ki Mashaal : Helping poors financially, Panchayat pradhan Sanjiv serving the people of Deothhi panchayat
पंचायत प्रधान संजीव ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला मुख्यालय के साथ सटी ग्राम पंचायत देवठी के युवा प्रधान संजीव ठाकुर की सेवा भावना के सभी लोग कायल हैं। पंचायत में प्रधान पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के साथ वह गरीब परिवारों की आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपनी पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी करवाने में आर्थिक सहायता दी है। इसके अलावा कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों के घर-द्वार तक खाद्य वस्तुओं के साथ दवाइयां भी पहुंचाईं। पहली बार प्रधान बने युवा संजीव ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकास खंड सोलन के तहत देवठी के रणों में नई पंचायत का गठन होते ही ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी संजीव ठाकुर को चुनाव जीताकर प्रधान बनाया। पंचायत का गठन होने के बाद उन्होंने युवा साथियों के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा दिया। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत खंड स्तर पर बेहतरीन कार्य से प्रथम स्थान हासिल कर पंचायत को एक लाख की राशि का सम्मान दिलवाया। जब पूरा देश कोरोना में घरों में भयभीत था, संजीव ठाकुर लोगों को घर-घर जाकर खाद्य वस्तुएं और निशुल्क दवाइयां पहुंचाने में भी पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो संजीव पंचायत में कन्या विवाह के लिए जरूरतमंद परिवारों को अपनी कमाई से 20-30 हजार रुपये तक की सहायता दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए निजी योगदान देकर बंद पड़े हैंडपंप ठीक करवाए। उन्होंने हर गांव से ग्रामीणों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया है। इनकी सहायता से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। संजीव कहते हैं कि पंचायत के हर युवा को रोजगार से जुड़ना उनका सपना है। इसके लिए वह युवाओं को लगातार रोजगार से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed