{"_id":"6a3edb9b7ddfd2dd84052295","slug":"two-youths-roaming-on-a-bike-without-a-number-plate-arrested-with-chitta-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1041-172572-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
तलाशी के दौरान 5.63 ग्राम चिट्टा और 11,400 नकदी की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नालागढ़ के वार्ड नंबर 9 में स्थित गुफा वाले मंदिर के समीप अमल में लाई गई, जहां पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोका। पुलिस टीम ने जब संदेह के आधार पर दोनों युवकों और उनकी बाइक की गहनता से तलाशी ली, तो उनके पास से 5.63 ग्राम चिट्टा और 11,400 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भविष्य उर्फ भानू (उम्र 19 वर्ष), निवासी वार्ड 9 नालागढ़ और अंकुर (उम्र 18 वर्ष) निवासी वार्ड नालागढ़ के रूप में की है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे बेचा जाना था।