Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two trucks collided at the veterinary turn in Darlaghat.

Solan News: दाड़लाघाट के वेटनरी मोड़ पर दो ट्रकों में टक्कर

Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided at the veterinary turn in Darlaghat.
एनएच-205 शिमला–धर्मशाला पर दाड़लाघाट के वेटनरी मोड़ के पास टकराए दो ट्रक। स्रोत : जागरुक पाठक - फोटो : 1
एनएच हुआ जाम, दोनों तरफ लगी रहीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। एनएच-205 शिमला-धर्मशाला पर दाड़लाघाट के वेटनरी मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान शिमला और धर्मशाला की ओर से आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छोटी गाड़ियों के लिए एक तरफ से रास्ता बनाकर जाम खुलवाया। बाद में दोनों ट्रकों के चालकों के बीच आपसी समझौता भी हो गया। पुलिस व स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मार्ग को साफ कर धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया गया। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed