{"_id":"63a4a2416a998d6ea87a0597","slug":"two-storey-house-burnt-to-ashes-in-nalagarh-s-kharpan-solan-news-sml4316539158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ के खरपान में दो मंजिला घर जलकर राख, नकदी और जेवरात भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ के खरपान में दो मंजिला घर जलकर राख, नकदी और जेवरात भी जले
Fri, 23 Dec 2022 03:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 03:51 PM IST
सार
सोलन जिले के नालागढ़ में नंड पंचायत के खरपान गांव में एक दो मंजिला घर में आग लगने से पूरी तरह से राख हो गया। घर में रखा तीन भाईयों का सामान, नकदी और जेवरात जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
नंड पंचायत के खरपान गांव में भड़की आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नंड पंचायत के खरपान गांव में एक दो मंजिला घर में आग लगने से पूरी तरह से राख हो गया। घर में रखा तीन भाईयों का सामान, नकदी और जेवरात जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। फायर ब्रिगेड नालागढ़ की टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घर पूरी तरह से राख हो चुका था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह अग्रिकांड वीरवार दोपहर 01:50 बजे हुआ है। नंड पंचायत के खरपान गांव में रमेश कुमार, श्याम लाल और हेमराज के संयुक्त घर था। इसमें सात कमरे दूसरी और छह पहली मंजिल में थे। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। इस मकान में रमेश का परिवार रहता है, जबकि बाकी दो भाई नौकरी के कारण बाहर रहते हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान रमेश की पत्नी रेखा और मां खेत से घास लेने गई हुई थी। स्थानीय लोगों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद गांव के अन्य लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। पंचायत प्रधान सपना देवी ने बताया कि आग से तीनों भाईयों का सामान, जेवरात, नकदी और अन्य सामान जल गया। उधर, लीडिंग फायरमैन रामलाल, रफीक मोम्मद, अनिल गोयल ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने पानी डाल कर आग को शांत किया।
विज्ञापन