फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Outrage expressed over non-payment of 35% arrears.

Solan News: 35 फीसदी एरियर का भुगतान न होने पर जताया रोष

Sun, 06 Sep 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 06 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Outrage expressed over non-payment of 35% arrears.
नालागढ में पेंशनर बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत- पेंशनर
बकाया एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की उठाई मांग
विज्ञापन

नालागढ़ हुई पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की बैठक में 18 अगस्त को जारी अधिसूचना के तहत क्लास तीन श्रेणी के कर्मचारी 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें 35 फीसदी एरियर का भुगतान किया जाएगा परंतु सरकार एरियर देने में विफल रही। इसके लिए पेंशनर में भारी रोष है। नालागढ़ के लोनिवि के विश्राम गृह में संघ के प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही संघ ने यह भी मांग दोहराई कि बकाया एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए। साथ ही सरकार महंगाई भत्ता राहत भी समय पर देने में भी विफल रही है जो चिंता का विषय है।
वर्तमान में 15 फीसदी महंगाई भत्ता की देनदारियां लंबित हैं जिस कारण पेंशनर को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बद्दी नालागढ़ फोरलेन का कार्य तो पहले से ही कछुआ गति से चला हुआ था और अब तो नालागढ़ ढेरोवाल, नालागढ़ दभोटा, नालागढ़ रामशहर रोड की हालत भी बहुत खस्ता हो चुकी है जिस कारण रोज दुर्घटनाएं होने के कारण जान-माल की भारी हानि हो रही है।
विज्ञापन

नालागढ़ सरकारी अस्पताल में स्टाफ की बहुत कमी है जिस कारण मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवाने जाना पड़ रहा है जिस कारण उनकी बहुत अधिक धनहानि हो रही है सरकार जल्द से जल्द हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी को दूर करे। संघ ने शिवालिक वेस्ट मैनेजमेंट के खिलाफ महिलाएं 100 दिनों से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रही हैं। पेंशनर व सीनियर सिटीजन संघ उनकी मांग का पूर्ण समर्थन करता है और सरकार से मांग करता है कि इस पर्यावरण विरोधी कचरा प्लांट को जल्द से जल्द यहां से स्थानांतरित करके किसी और स्थान पर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महासचिव कैलाश राणा, कोषाध्यक्ष अदित कंसल, सुशील कुमार, मनसा राम, दिलेले सिंह, प्रकाश चंद, सोहन लाल चंदेल, राम नरेश गुप्ता, हेमराज भंडारी, बक्शी राम, हार्दित्त सिंह, साद राम, चंद्रमणि, नरेश सिंह, प्रेम चंद, बंता राम, राम नरेश गुप्ता, राम पाल, दलीप राणा, चमन लाल, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed