फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shri Krishna Shobhayatra taken out amidst rain in Subathu, accompanied by the beating of drums and nagaras.

Solan News: सुबाथू में बारिश के बीच ढोल-नगाड़ों के साथ निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा

Sun, 06 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 06 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Shobhayatra taken out amidst rain in Subathu, accompanied by the beating of drums and nagaras.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा के दौरान कान्हा जी का गुणगान करते श्र
आर्मी पाइप बैंड, आकर्षक झांकियां, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने उमड़े लोग, गुलाल के रंग में रंगी छावनी नगरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। ऐतिहासिक छावनी शहर सुबाथू में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। पूरी नगरी श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठी और भक्तिमय माहौल में रंगी नजर आई। शोभायात्रा की शुरुआत ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बैंड-बाजों के साथ हुई। भारतीय सेना का आर्मी पाइप बैंड इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने लोगों में नया जोश भर दिया। यात्रा में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूपों और लीलाओं को दर्शाती झांकियां शामिल थीं। शिव पार्वती के नृत्य और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सबका मन मोहा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे और गुलाल उड़ाया जा रहा था। स्थानीय समितियों ने जगह-जगह भंडारे लगाए थे। मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के जवानों और जनता का आभार व्यक्त किया। सुबाथू के राम बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को राम बाग स्थित सबसे पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी में पवित्र डुबकी लगवाई गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। इसके लिए हर वर्ष ठाकुर जी की नगर परिक्रमा होती है।

इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में रात्रि को मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा सुबाथू क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा के दौरान कान्हा जी का गुणगान करते श्र

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा के दौरान कान्हा जी का गुणगान करते श्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed