फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Street vendors to get their own shops; vendor zone being constructed in Kathed.

Solan News: रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिलेंगी अपनी दुकानें, कथेड़ में बन रहा वेंडर जोन

Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
लाइसेंस धारकों को आवंटित होंगी 25 दुकानें, निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के समीप होने से कारोबार चमकने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अवैध कब्जे और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के साथ-साथ नगर निगम अब रेहड़ी-फड़ी धारकों और तहबाजारियों के स्थायी पुनर्वास की तैयारी में जुट गया है। निगम द्वारा कथेड़ में एक आधुनिक वेंडर जोन तैयार किया जा रहा है, जहां पात्र लाइसेंस धारकों को 25 पक्की दुकानें आवंटित की जाएंगी। बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं को यहां दुकानें नहीं मिलेंगी।
हाल ही में एसडीएम नीरजा शर्मा की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों और नेशनल हाईवे के किनारे अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया था। इस दौरान बिना लाइसेंस और अवैध रूप से शेड बनाकर बैठे वेंडरों के 500 से 1200 तक के चालान काटे गए थे। जेसीबी की मदद से लोहे व तिरपाल के अवैध ढांचों को हटाया गया और सामान जब्त किया गया था। जिनके लाइसेंस पुराने हो चुके थे, उन्हें तुरंत अपडेट करवाने के निर्देश दिए गए थे। इस सख्ती के बाद अब निगम वेंडरों को व्यवस्थित रोजगार देने जा रहा है। कथेड़ में प्रस्तावित यह वेंडर जोन सीधे नेशनल हाईवे से सटा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी गुजरते हैं। एक ही स्थान पर पक्की दुकानें मिलने से न केवल शहर को अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी, बल्कि रेहड़ी-फड़ी संचालकों का कारोबार भी तेजी से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


कोट
तहबाजारियों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। कथेड़ में एनएच के पास 25 दुकानें तैयार की जा रही हैं, जिन्हें जल्द ही वैध लाइसेंस धारकों को आवंटित कर दिया जाएगा। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed