फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two groups clashed over land dispute, one injured in firing

Solan News: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, गोली चलने से एक घायल

Wed, 11 Jun 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। दाड़लाघाट के कंद्रेली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक परिवार की महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामला सोमवार शाम करीब 6:00 बजे का है, जब दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर गोली दाग दी। इसमें घायल एक व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांदनी पत्नी विजय निवासी गांव कंद्रेली डाकघर भराड़ीघाट अर्की ने शिकायत दी कि उन्होंने जमीन पर बाड़ लगाया है। सोमवार को इनका पड़ोसी अपनी पत्नी तीन बेटों के साथ हाथ में डंडे लेकर बाढ़ को उखाड़ने के लिए आया। जब यह अपने पति विजय के साथ इन्हें रोकने गई, तो यह सभी लोग इनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे और इसके देवर महेंद्र के साथ सभी लोग मारपीट करने लगे। इस कारण उन्हें चोटें आईं। जब इसका पति इसे बचाने के लिए गया, तो इन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान इनका बेटा घर से बंदूक लेकर आया और विजय के ऊपर फायर कर दिया, जिससे विजय को मुंह पर गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे अर्की अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष ने भी प्रथम पक्ष पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में एक परिवार की महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed