{"_id":"6ae9c36d82a72ba3090cbdf8","slug":"two-girls-missing-solan-news-c-176-1-ssml1044-183646-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी से दो नाबालिग लड़कियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी से दो नाबालिग लड़कियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
विज्ञापन
बद्दी से दो नाबालिग लड़कियां लापता
एक लड़की घर से नकदी व चांदी के जेवर लेकर निकली, दूसरी मां को खाना देने गई थी कंपनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। दोनों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 16 वर्षीय लड़की के घर से दो लाख रुपये और चांदी के जेवर लेकर जाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे मामले में 14 वर्षीय लड़की मां को खाना देने कंपनी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
भूपनगर निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन 27 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे घर से निकली थी। वह अपने साथ दो लाख रुपये और चांदी के जेवर ले गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने राहुल निवासी बदायूं पर संदेह जताया है। दूसरे मामले में कैलाश विहार बद्दी निवासी ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। बेटी 27 अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे कंपनी में अपनी मां को खाना देने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने लापता लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।