{"_id":"6a148791fe0048322409155e","slug":"two-day-fair-begins-in-patta-mahalog-kabaddi-and-dangal-will-be-the-main-attractions-solan-news-c-176-1-ssml1044-170177-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पट्टा महलोग में दो दिवसीय मेला शुरू, कबड्डी और दंगल रहेगा मुख्य आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पट्टा महलोग में दो दिवसीय मेला शुरू, कबड्डी और दंगल रहेगा मुख्य आकर्षण
विज्ञापन
दून के पट्टा महलोग में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ करते हुए पूजा देवी व रीना देवी- संवाद।
स्टार नाइट में आज चंबा के कलाकार काकू राम ठाकुर बांधेंगे समां
गर्मी के चलते देरशाम आयोजित किए जाएंगे मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। पट्टा महलोग का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। गांव की पूजा देवी व रीना देवी ने मेला का रिबन काट कर शुभारंभ किया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप व सचिव धर्मवीर ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता और दंगल का आयोजन रहेगा। कबड्डी में 40 किलो भार वर्ग में चार, 65 किलो भार वर्ग में आठ और 60 किलो भार वर्ग में आठ टीमों ने अभी तक प्रतियोगिता में प्रवेश लिया है। भीषण गर्मी के कारण निर्णय लिया गया है कि मैच देरशाम को आयोजित किए जाएंगे। फाइनल मैच व दंगल का आयोजन 26 मई को होगा। इसमें हिमाचल के अलावा साथ लगते हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली तक के नामी पहलवान हिस्सा लेते हैं। कबड्डी प्रतियोगिता के प्रभारी ज्योति गुप्ता व पुनीत ने बताया कि लड़कियों की कुश्ती के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। 65 किलो भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को रुपये 11 हजार व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 8,100 व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। दंगल के प्रभारी अक्षय व सूरज ने बताया कि मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहेंगे। दंगल प्रतियोगिता में बड़ी माली के विजेता को 9,100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। स्टार नाइट कार्यक्रम में रात 8 से 10 बजे तक चंबा के प्रसिद्ध गायक कलाकार काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।