फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two cars caught fire in Parwanoo, causing loss of Rs 8 lakh.

Solan News: परवाणू में दो कारों में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

Tue, 21 Oct 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी थीं दोनों कारें, घर मालिक गए थे बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। सेक्टर-4 परवाणू में दिवाली की रात घर की पार्किंग में खड़ी दो कारों में आतिशबाजी से अचानक आग लग गई। इससे करीब 8 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सोमवार रात करीब 11:15 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली की सेक्टर-4 से दो कारों में आग लती है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान घर मालिक भी बाहर गए हुए थे। दोनों डीजल कारें एक ही पार्किंग में खड़ी थीं। विभाग के अनुसार आग आतिशबाजी के कारण लगी। इससे करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस बारे में परवाणू के अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सोमवार देररात सूचना मिली की कारों में आग लगी है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर तब तक कारें जल चुकी थीं। घर मालिक को सूचना दे दी गई है। वे बाहर गए हैं। आग से करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed