फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two cars caught fire due to spark from transformer in Basanti Bagh, causing loss of Rs 15 lakh.

Solan News: बसंती बाग में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दो कारों में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

Mon, 20 Apr 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two cars caught fire due to spark from transformer in Basanti Bagh, causing loss of Rs 15 lakh.
नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 8 स्थित बसंती बाग मार्केट में रविवार दोपहर वाहनों में लगी आग। संवा
शॉर्ट सर्किट के कारण पेश आया हादसा, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को जलने से बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन) । बद्दी के बसंती बाग में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से नीचे खड़ी दो कारों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। गनीमत यह रही कि गाड़ियां खाली थीं, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। हालांकि, इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे बसंती बाग स्थित एक ट्रांसफार्मर के नीचे दो कारें खड़ी थीं। इनमें एक क्रेटा गाड़ी ज्योतिषाचार्य मुरारी लाल की थी और दूसरी ऑल्टो कार देहरादून निवासी राम कुमार की थी, जो बद्दी में नौकरी करते हैं। अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारियां नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गईं। पेट्रोल होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन भीम सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल विभाग की मुस्तैदी से पास ही खड़ी एक पिकअप गाड़ी को जलने से बचा लिया गया।
कोट
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों के कारण दोनों गाड़ियों में आग लगी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग से लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से अन्य वाहनों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

- भीम सिंह, लीडिंग फायरमैन, दमकल विभाग

नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 8 स्थित बसंती बाग मार्केट में रविवार दोपहर वाहनों में लगी आग। संवा

नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 8 स्थित बसंती बाग मार्केट में रविवार दोपहर वाहनों में लगी आग। संवा

नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 8 स्थित बसंती बाग मार्केट में रविवार दोपहर वाहनों में लगी आग। संवा

नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 8 स्थित बसंती बाग मार्केट में रविवार दोपहर वाहनों में लगी आग। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed