फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck society will be formed after the Panchayat elections.

Solan News: पंचायत चुनाव के बाद ट्रक सोसायटी होगी गठित

Wed, 06 May 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
मुकाबला रोचक होने के आसार
विज्ञापन

सात वार्डों में निर्विरोध चुने गए हैं सदस्य, 14 में हुए थे चुनाव
प्रधान, उपप्रधान व कोषाध्यक्ष पदों पर नहीं बन पाई सहमति
राजेश गुप्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसायटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की नई कार्यकारिणी का गठन अब पंचायत चुनावों के बाद किया जाएगा। प्रधान, उपप्रधान और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सहमति नहीं बनने के कारण इनका चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से होगा।
सोसायटी में 21 वार्ड हैं। 23 अप्रैल को संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में 14 वार्डों में मतदान के जरिए सदस्यों का चयन किया गया, जबकि सात वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए। यही निर्वाचित सदस्य कार्यकारिणी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दाड़लाघाट ट्रक ऑपरेटर सोसायटी जिला सोलन की सबसे बड़ी यूनियनों में गिनी जाती है और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में इसकी अहम भूमिका मानी जाती है। विशेष रूप से सीमेंट उद्योगों से जुड़े परिवहन कार्यों में इस सोसायटी का बड़ा योगदान है, जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

सोसायटी की कार्यकारिणी ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था, कार्य संचालन और समन्वय बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में नई कार्यकारिणी का गठन पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब चुनाव प्रक्रिया दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हैं। पंचायत चुनावों के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यूनियन की कमान किसके हाथ में जाएगी और कौन इस प्रतिष्ठित यूनियन का नेतृत्व संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रबंधक नरपत राम शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनावों के बाद जल्द ही तीनों प्रमुख पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ट्रक ऑपरेटर सोसायटी की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed