फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tree felling three nabbed

खैर की लकड़ी, काटने के औजार और कार के साथ एक दबोचा

Sun, 15 Sep 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। वन विभाग ने वन काटुओं पर कार्रवाई कर खैर की लकड़ी के साथ एक इंडिका कार को बरामद किया। वहीं एक व्यक्ति को भी दबोचा लिया जबकि कार में सवार तीन लोग फरार होने में कामयाब हुए। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से एक व्यक्ति को धर लिया जिससे अन्य फरार तीन लोगों के बारे में पूछताछ कर उनकी पहचान उसने बता दी।
विज्ञापन

वहीं टीम ने कार से पेड़ काटने के औजार भी बरामद किए। वन विभाग ने पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज किया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में वन खंड अधिकारी सैणीमाजरा ने बताया कि वह मध्यरात्रि में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ वन बीट बीड़ प्लासी, लखनपुर में कटान गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वन खंडों की बीटों पर गश्त पर थे।
विज्ञापन

ये सैणीमाजरा लौट रहे थे कि तड़के करीब 4:30 बजे जब ढेरोंवाल के समीप पहुंचे तो नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर एक इंडिका कार में हलचल हो रही थी। उन्हें संदेह हुआ और वे गाड़ी के पास पहुंचे तो कुछ लोग इसमें से उतरे और भागने लगे लेकिन टीम ने एक व्यक्ति प्रवीण कुमार निवासी नौह कालोनी थर्मल पॉवर प्लांट घनौली, जिला रोपड़ को दबोच लिया। कार में से टीम ने खैर की लकड़ी के तीन लॉग, दो एक हत्था आरियां, एक छोटी कुल्हाड़ी और चेन सेट से बना हथियार बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि वह दो लोगों के नाम जानता है जिसमें से एक अमन और दूसरा शिवम है जबकि तीसरे का नाम नहीं जानता लेकिन उसकी बीकों में मैकेनिक की दुकान है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वन रक्षक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed