{"_id":"627ff5e809d532441c7471dd","slug":"trainee-jbts-to-teach-in-solan-district-primary-schools-where-only-teacher-or-no-teacher-appointed-solan-news-sml408857569","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूलों में जेबीटी प्रशिक्षु करेंगे शिक्षकों की कमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूलों में जेबीटी प्रशिक्षु करेंगे शिक्षकों की कमी दूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के प्राथमिक स्कूलों में 242 जेबीटी अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं जबकि 104 स्कूल एक-एक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अब डाइट सोलन के इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत जेबीटी प्रशिक्षु कम अध्यापकों वाले स्कूलों की कमान संभालेंगे। शुरू में इसके लिए 64 स्कूलों का चयन किया गया है। अगले माह से एफए-दो की परीक्षाएं शुरू होंगी।
इससे पहले ये प्रशिक्षु स्कूलों में बच्चों की पढ़ाएंगे। इससे बच्चों को अध्यापक मिलेगा, वहीं प्रशिक्षुओं को अध्यापन का अनुभव प्राप्त होगा। एक शिक्षक वाले स्कूलों में शहर के साथ सटे गलानग, गरा, गुग्गाघाट और सेरी समेत कई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डाइट सोलन में अंतिम वर्ष के जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम किया जाता है। प्रशिक्षुओं को 16 सप्ताह का फील्ड अनुभव दिया जाता है। इस दौरान जेबीटी प्रशिक्षु अलग-अलग स्कूल में जाकर बच्चों को शिक्षा देंगे।
उधर, डाइट सोलन प्रिंसिपल चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह से यह कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। जेबीटी अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाने का अनुभव प्राप्त करेंगे।