फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Traffic jam in solan city

शहर में डेढ़ घंटे तक जाम, हजारों लोग परेशान

Mon, 30 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 30 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in solan city
सप्ताह का पहला दिन सोमवार और आफिस टाइमिंग पर निकली शोभायात्रा के दौरान शहर में यातायात बुरी तरह से जाम हो गया। - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह का पहला दिन सोमवार और आफिस टाइमिंग पर निकली शोभायात्रा के दौरान शहर में यातायात बुरी तरह से जाम हो गया। डेढ़ घंटे तक यातायात रेंगते हुआ चला। मालरोड, चंबाघाट मार्ग, राजगढ़ रोड और सपरूण की तरफ जाने वाले मार्गों पर पहिये थम गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर नौकरी पेशे वाले बेहाल दिखे।

विज्ञापन


सुबह पौने दस बजे जाम का असर साढ़े ग्यारह बजे तक देखने को मिला। हालांकि रुक रुक कर वाहनों की आवाजाही चलती रही। पुलिस को जाम खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर लोगों ने प्रशासन से किसी तरह के जलसे, रैली या अन्य कार्यक्रम को आफिस टाइमिंग में स्वीकृति न देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शनिवार को आटो यूनियन ने रुलाए लोग
इससे पहल शनिवार को मालरोड में दिन भर रुक रुक कर जाम लगता रहा। सपरुण चौक पर यूनियन के एक कार्यक्रम के लिए शाम के समय आटो की आवाजाही बंद कर दी गई। चौक पर कार्यक्रम होने के चलते जाम लोगों पर भारी पड़ा। मालरोड क्रास करने में एक-एक घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झेलनी पड़ी परेशानी
स्थानीय युवक आशू ने बताया कि सुबह जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धार्मिक जलसे के दौरान वाहनों की रफतार थम गई। इससे शहर जाम दिखा। विक्की का कहना है कि अकसर रैली, जलसों आदि कार्यक्रमों को व्यस्त समय में सोलन मालरोड से निकालने की मंजूरी दी जाती है। प्रशासन को उस वक्त मंजूरी देनी चाहिए जब वाहनों की आवाजाही कम रहती हो।

पैदल पहुंचे गंतव्य तक
विकास कहना है कि सुबह किसी काम से उन्हें पुराने बस स्टैंड तक जाना था। लेकिन जाम के कारण उन्हें वाहन छोड़कर पैदल ही गंतव्य की तरफ रवाना होना पड़ा। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई है। खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने वाले रवि ने कहा कि उसे जाम के कारण लंबे समय तक मालरोड पर फंसे रहना पड़ा। करीब एक घंटे तक मालरोड पर यातायात रुक रुक कर चला। इससे आम जनमानस को भारी परेशानी हुई।

व्यवस्था बेहतर करने के होंगे प्रयत्न : डीसी
डीसी डॉ. राकेश कंवर ने माना की शहर में ट्रैफिक की दिक्कत है। सुबह शाम काफी भीड़ रहती है। इस दौरान यदि कोई कार्यक्रम मालरोड पर हो तो परेशानी होती है। कहा कि इस व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयत्न किए जाएंगे।


ट्रैफिक दुरुस्त रखना ड्यूटी : एसपी
एसपी अंजुम आरा ने कहा कि शहर में यदि कोई भी जलसा, शोभायात्रा होती है तो इसकी सूचना प्रशासन की तरफ से जारी होती है। इसकी अनुपालना की जाती है। वहीं यातायात को बेहतर रखने के भरसक प्रयत्न किए जाते हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed