फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourists returned after the weekend, highway But there was a three kilometer jam

Solan News: वीकेंड के बाद लौटे पर्यटक, हाईवे पर लग गया तीन किलोमीटर जाम

Sun, 04 Jun 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tourists returned after the weekend, highway

But there was a three kilometer jam
कालका-​शिमला हाईवे पर दत्यार के समीप लगा जाम। संवाद
सोलन/परवाणू। वीकेंड में हिमाचल की हसीन वादियों का लुत्फ उठाकर पर्यटक वापस लौट गए हैं। इसके चलते रविवार को दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालात यह थे कि परवाणू के दत्यार में तीन किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। जाम खोलने के लिए पुलिस को खासी मश्क्कत करनी पड़ी। वहीं सुबह हिमाचल की ओर आने वाले पर्यटकों की भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्यटन क्षेत्र कसौली की ओर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण गड़खल में भी जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। देर शाम तक सड़क पर यही हाल देखने को मिला। गड़खल चौक में जाम लगने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भी समस्या झेलनी पड़ी। इसी तरह चंबाघाट से कंडाघाट के बीच भी वाहन रेंग-रेंग कर निकलें हैं। यहां पर सड़क के दोनों और वाहनों की अधिक आवाजाही होने के कारण बीच-बीच में जाम की समस्या बनी। वहीं पर्यटन क्षेत्र कसौली, चायल और डगशाई में भी पर्यटकों की अधिक चहलकदमी रही और पर्यटक देर रात तक हिमाचल की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते रहे। हिमाचल की ओर से वाहनों की अधिक आवाजाही होने के कारण सड़क पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

गौर रहे कि बाहरी राज्यों में दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने से गर्मी अधिक हो रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए बाहरी राज्यों से लोगों ने शिमला, कसौली, चायल समेत आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों की ओर शुक्रवार से आ रहे थे। ऐसे में पर्यटक स्थल गुलजार था। लेकिन रविवार को पर्यटकों ने वापस जाना शुरू किया। इस कारण शाम तक लंबी लाइनें लगी रहीं और वाहन रेंगते हुए चले।

कालका-शिमला हाईवे पर दत्यार के समीप लगा जाम। संवाद

कालका-शिमला हाईवे पर दत्यार के समीप लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed