फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourists from Haryana-Punjab thronged to Kasauli on weekend

वीकेंड पर कसौली में उमड़े पर्यटक, जगह-जगह तैनात रही पुलिस

Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली इस वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा। शनिवार-रविवार को पर्यटन क्षेत्र कसौली में छावनी बोर्ड की पार्किंग भी फुल रही। पार्किंग भरने के बाद कई वाहनों को बैरियर के बाहर ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, पिछले वीकेंड के मुकाबले इस बार कम भीड़ देखने को मिली। वहीं, क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही। कोविड नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने शिकंजा कसा और मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किए।
विज्ञापन

कोरोना नियमों में ढील के बाद से लगातार पर्यटक प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच पर्यटक क्षेत्रों में पहुंचने के बाद पर्यटक कोरोना नियमों को भूल रहे हैं। इससे कोरोना वायरस फैलने की आशंका रहती है। कसौली में भी ऐसा माहौल देखने को मिलता है। इस वीकेंड पुलिस की तैनाती होने से फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि लगभग एक दर्जन पुलिस रिजर्व बटालियन के जवानों के अलावा चार पुलिस महिला कर्मचारी कसौली में मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस बटालियन के तैनात करने के बाद स्थानीय पुलिस को बल मिला है।

पर्यटन स्थल पर कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए पर्यटकों से पहले आग्रह किया है। इसके बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। उन्होंने बताया कि चर्च, हेरिटेज मार्केट, न्यू मार्केट, गिलबर्ड, सनसेट प्वाइंट पर पुलिस बन तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed