{"_id":"66ae1e40353579140107386b","slug":"tourists-decreased-in-tourist-places-on-weekends-solan-news-c-176-1-ssml1041-126081-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में घटे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में घटे पर्यटक
Sat, 03 Aug 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले 90 और अब 05 से 20 फीसदी तक पहुंची बुकिंग
भारी बारिश बताया जा रहा कारण, कसौली तक ही आ रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में भारी बारिश से पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। दो सप्ताह पहले कसौली और चायल के होटलों में 90 फीसदी तक बुकिंग थी। लेकिन अब यह घट कर 05 से 20 फीसदी ही रह गई है। जिससे होटल कारोबारी मायूस हो गए हैं। इस वीकेंड को लेकर भी चायल के होटल 05 और कसौली के होटलों में 20 फीसदी तक बुकिंग रही।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश के चलते हो रहे हादसों के बाद पर्यटकों ने आवाजाही कम कर दी है। हालांकि प्रदेश सीमा के सटे पर्यटन स्थल कसौली में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन एक ही दिन में वापिस लौट रहे है। वीकेंड पर ही कुछ पर्यटक पहुंच रहे है। जबकि अन्य दिन न के बराबर पर्यटक पहुंच रहे है। पर्यटकों की आवाजाही कम होने के साथ छोटे कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
उधर, चायल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण चायल क्षेत्र के लिए बहुत कम पर्यटक पहुंच रहे है। दो सप्ताह पहले वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही रही है। अब मानसून के बाद ही पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। चायल के सभी होटल खाली हैं। ऊपरी क्षेत्र के लिए भी बहुत कम पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं।