{"_id":"5ee25e368ebc3e43053a3510","slug":"tomatoes-rs-4-6-per-kilo-worries-farmers-solan-news-sml3353182102","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 से 6 रुपये किलो बिक रहा सोलन का टमाटर, किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 से 6 रुपये किलो बिक रहा सोलन का टमाटर, किसान मायूस
विज्ञापन
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के उचित दाम न मिलने से किसानों को अर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। टमाटर की एक क्रेट 100 से 150 रुपये की बिक रही है जो किसानों को घाटे का सौदा लग रहा है। हालांकि अभी सोलन के नदी किनारे वाले क्षेत्रों के ही टमाटर चले हैं।
इनमें गंबरपुर, सोलन अश्वनी खड्ड, कुनिहार सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। अभी तक सब्जी मंडी सोलन में करीब 180 टमाटर की क्रेट पहुंच चुकी है। हालांकि पिछले लंबे समय से लॉकडाउन के कारण सभी सब्जियों के दाम गिर गए हैं। टमाटर भी बुरी तरह पिट रहा है।
जानकारी के अनुसार जिला सोलन के सिंचित क्षेत्रों से जून महीने में टमाटर की फसल कृषि उपज मंडी में आना शुरू हो जाती है। गंभर पुल, साधुपुल, अश्विनीखड्ड, हैप्पी वैली सहित अन्य क्षेत्रों से टमाटर की फसल शुरू हो चुकी है। पहली टमाटर की फसल उगाने वाले किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
हालांकि अभी यहां पर टमाटर सीजन की शुरुआत है, लेकिन फिर भी किसानों को इसके इतने कम दाम मिल रहे हैं कि फसल तोड़कर मंडी तक पहुंचाने का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि टमाटर के दाम अभी इसलिए भी कम हैं क्योेंकि पड़ोसी राज्यों से अभी सस्ता टमाटर आ रहा है।
कृषि उपज मंडी सोलन में वीरवार को टमाटर के दाम 4 से 6 रुपये किलो रहे। इसमें टमाटर का पूरा क्रेट 60 से 65 रुपये में भी बिका। बुधवार को दामों में थोड़ा सी तेजी नजर आई। इससे टमाटर उत्पादकों में आशा किरण नजर आई है कि आने वाले दिनों में दामों में बढ़ोतरी होगी और उनके परिवार की रोजी-रोटी चलेगी। जिला के अधिकतर किसानों की आय का मुख्य साधन टमाटर ही है।
कृषि उपज मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर समेत सभी सब्जियों के दाम काफी कम हैं। वीरवार को टमाटर 4 से 10 रुपए प्रति किलो तक बिका। आने वाले समय में टमाटर के अच्छे दाम किसानों को मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में बाहरी राज्यों से सस्ता टमाटर आने से टमाटर के दाम कम हैं।