फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tomato crop in Ghambharpull struck with unknown disease

गंभरपुल क्षेत्र में अज्ञात बीमारी की चपेट में टमाटर

Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में किसानों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिकूल मौसम ने पहले किसानों को रबी की फसल में झटका दिया। अब टमाटर में रोग फैलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इसके तहत गंभरपुल में टमाटर सहित पौधे सिकुड़ गए हैं।
इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। अभी तक इस तरह की बीमारी की सूचना सिर्फ इसी क्षेत्र से हैं जहां पर करीब 30 से 35 बीघा में लगे दो लाख पौधे टमाटर समेत खराब हो गए हैं। किसानों की मानें तो उन्हें भी इस बीमारी का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

गंभरपुल के किसान जय सिंह, सुख राम, शेर सिंह, केश्वाराम, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस रोग के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। इस कारण बाजार में फसल से रोग को दूर करने के लिए बाजार में दवा भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बीमारी से टमाटर का दाना और पौधा सिकुड़ रहे हैं। टमाटर अंदर से खोखला हो रहा है। एक क्विंटल टमाटर में से 50 किलो खराब निकल रहे हैं। इस तरह की बीमारी पहली बार आई है। किसानों ने बताया कि पिछले तीन वर्ष बाद अगेती टमाटर की फसल को अच्छा दाम मिल रहा है। इस बार इस बीमारी से टमाटर खराब हो गया है। इस वर्ष भी उनके हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है।
ज्ञात रहे कि पिछले साल भी जिले के किसानों को खराब बीज मिलने से नुकसान झेलना पड़ा है। इस वर्ष गंभरपुल क्षेत्र में टमाटर की फसल रातोंरात खराब हो रही है। इसका सिलसिला थम नहीं रहा है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि उन्हें किसानों से अभी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है यदि ऐसा है तो मंगलवार को ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा। ताकि किसानों को नुकसान न झेलना पड़े।

करोड़ों का होता है कारोबार
जिले सोलन टमाटर उत्पादन के लिए जाना जाता है और हर वर्ष यहां करोड़ों रुपये का टमाटर का कारोबार होता है। टमाटर की फसल में लग रहे रोग से टमाटर का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है जिससे किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि यह बीमारी छोटे-बड़े सभी टमाटर को अपना ग्रास बना रही है। कृषि विभाग से कोई अधिकारी उनकी फसलों का निरीक्षण करने नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed