फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tomato crop gettinbg rotten due to disease after heavy rain in Solan

भारी बारिश से टमाटर की फसल में लगा सड़न रोग

Sat, 06 Aug 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। भारी बारिश से जिले के अधिकतर क्षेत्रों में टमाटर की फसल खराब होने लगी है। आलम यह है कि टमाटर की फसल में काले दाग का रोग लग रहा है। इससे रातोंरात फसल बरबाद हो रही है। किसानों की मानें तो इस बार टमाटर बहुत कम है, उस पर इसमें लगी बीमारी से फसल तबाह हो रही है। इससे किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए चिंता सताने लगी है।
जिले में सालाना करीब 40 से 50 करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इस साल टमाटर के उचित दाम नहीं मिलने से किसान पहले से ही परेशान हैं। रही-सही कसर सड़न रोग ने पूरी कर दी है। सड़न रोग छोटे-बड़े सभी टमाटर को अपना ग्रास बना रहा है।
विज्ञापन

एक सड़ा हुआ टमाटर दूसरे टमाटरों में संक्रमण कर रहा है। क्षेत्र के किसान भूपेंद्र, जगदीश चौहान, अंकुश, मनोज, हीरानंद, राम लाल, सीता राम, प्रकाश आदि ने बताया कि काले दाग की बीमारी करीब तीन वर्षों से ही लगना शुरू हुई है। इससे पहले ऐसी बीमारी टमाटर में नहीं पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह बिमारी हर वर्ष टमाटर की फसल को खराब कर रही है। शुरूआत में टमाटर में एक छोटा काले रंग का दाग पड़ता है जो रातोंरात पूरे टमाटर को खराब कर देता है। हलांकि जब यह दाग लगना शुरू होता है, उस समय टमाटर कठोर बन जाता है। जैसे ही यह पूरी तरह से फैल जाता तो टमाटर को कमजोर कर पिलपिला कर देता है।
किसान रिडोमिल एमएजैड का करें छिड़काव
जिला कृषि अधिकारी सीमा कंसल ने बताया कि टमाटर में लगने वाले काले दाग का मुख्य कारण अधिक बारिश या खेत में पानी का खड़ा रहना होता है। इसके चलते यह रोग लग जाता है। इसकी रोकथाम के लिए किसानों को टमाटर के खेत में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था रखनी चाहिए।

टमाटर की जड़ से लेकर करीब 15 से 20 सेमी की उंचाई तक के पत्तों को काट देना चाहिए। किसान रिडोमिल एमजैड फफूंदनाशी, और इंडोफिल एम 45 प्लस सैंडोविट 40 ग्राम 15 मिली पानी के साथ समय-समय पर साफ मौसम में 7-10 दिन बाद छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed