फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   To strengthen the rural economy, banks should provide more loans for agriculture and animal husbandry.

Solan News: ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कृषि-पशुपालन में अधिक ऋण दें बैंक

Thu, 04 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
To strengthen the rural economy, banks should provide more loans for agriculture and animal husbandry.
जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी। स्रोत: आईपीआर
जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक में डीसी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

वित्तीय साक्षरता के लिए हर वार्ड में लगेंगे शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जिला के सभी बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से कृषि आधारित क्षेत्र और पशुपालन में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें और रोजगार के बेहतर अवसर पैदा हों। उपायुक्त वीरवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की 181वीं त्रैमासिक बैठक और यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की 53वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत के वार्ड को बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो सके। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक सदस्य को वित्तीय शिक्षा के बारे में जागरूक करें। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होंने बैठक में केंद्र और राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को कवर करने के निर्देश दिए। इसमें प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना, जन धन योजना, जन सुरक्षा योजना, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, घर-घर केसीसी अभियान पर विशेष बल देने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बैंकों से वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिएं, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक राहुल जोशी ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खण्ड स्तरीय कार्यशाला तथा प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। बैठक में वार्षिक ऋण योजना के तहत सलाहकार समिति द्वारा बैंकों को ऋण प्रदान करने के लिए दिए गए लक्ष्यों की सघन समीक्षा भी की गई। बैठक में जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में 30 सितंबर तक 4398 लाभार्थियों को 214.53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने बताय कि पशुपालन व मत्स्य पालन के तहत 3232 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। बैठक में ऑनलाइन बैंकिंग के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारियां ने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन के माध्यम से सितंबर तक 08 विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत 18 से 50 आयु वर्ग के 249 पात्र प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इच्छुक युवक व युवतियां अपनी रुचि अनुसार विषय चुनकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम के महाप्रबंधक अजय राघव, उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed