फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Councilors discussed issues related to water, garbage, and roads.

Solan News: पानी, कूड़े और सड़कों की समस्याओं पर पार्षदों ने की चर्चा

Sun, 27 Sep 2026 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Sep 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक, पार्षद रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्डों में कूड़े, पानी और सड़कों की समस्याओं को लेकर नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें कई पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान वार्डों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान शहर में बढ़ती पेयजल समस्या, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और सड़कों की खस्ताहालत जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। कुछ पार्षदों ने बताया कि उनके वार्डों में पेयजल किल्लत के कारण लोग परेशान हैं। लोग उन्हें फोन कर पानी नहीं आने की शिकायत कर रहे हैं। पार्षदों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

कई पार्षदों ने वार्डों में कूड़ा देरी से उठाए जाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर महापौर ने संबंधित क्षेत्रों के सुपरवाइजरों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, वार्डों में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर पार्षदों ने बजट की मांग की। हालांकि, अभी तक पार्षदों को बजट नहीं मिला है, जिसके कारण वार्डों में रुके हुए विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में जल्द ही सरकार से बजट की मांग करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम के अधीन आने वाली दुकानों के किराए को लेकर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं और उनके समाधान की मांग की। महापौर ने भी समस्याओं के समाधान के लिए पार्षदों से सुझाव मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed