फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   to spoil the road in Jhajra village action should be taken against the people

Solan News: झजरा गांव में रास्ता खराब करने वाले लोगों को खिलाफ हो कार्रवाई

Wed, 03 Jan 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 03 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अभी तक नहीं की मामले में कोई कार्रवाई
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एसडीएम से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। झजरा गांव में सरकारी रास्ते पर गड्ढे खोद कर खराब करने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एसडीएम दिव्यांशु सिंगल से मिले।

अधिवक्ता योगेश्वर राणा ने एसडीएम को बताया कि जगजीत सिंह राणा की निजी जमीन पर सरकार से स्वीकृति मिलने पर क्रॅशर लगाया है। इस स्टोन क्रॅशर के लिए रास्ता झजरा गांव से लगता है। जब वह अपने परिवार के साथ 26 दिसंबर को स्टोन क्रॅशर की ओर जा रहे थे तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इन लोगों ने रास्ता बंद कर दिया। जैसे ही जगजीत सिंह राणा मौके पर आए तो लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। स्थानीय राज नेता ने जगजीत सिंह राणा के परिवार के सदस्यों पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। जिस व्यक्ति के नाम पर शिकायत लिखी गई है, वह उस दिन मौके पर ही नहीं था। यह रास्ता शामलात जमीन पर है जिसे जल्द खुलवाया जाए। उन्होंने एसडीएम से वीडियो क्लिप व मौके पर स्थिति के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों को खिलाफ पीडीपी एक्ट में मामला दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने चार बार सरकारी रास्ते को तोड़ दिया है। अभी तक पुलिस ने इस मामले पीडीपी एक्ट में मामला दर्ज नहीं किया है। एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता दिनेश कौशल, आरएस ठाकुर, सुशील कुमार, जगपाल सिंह राणा, चेतन शर्मा, ममता बंसल, नितिश कुमार, अभिनंदन शर्मा, जगत सिंह राणा, सेवा सिंह राणा, आज्ञा सिंह ने भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed