फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tire of ambulance came out of emergency ward of Solan Hospital

Solan News: आपातकालीन कक्ष के बाहर खुला एंबुलेंस का टायर

Thu, 22 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tire of ambulance came out of emergency ward of Solan Hospital
एंबुलेंस के टायर को ठीक करता मेकेनिक। - फोटो : SOLAN
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आपातकालीन कक्ष के बाहर 108 एंबुलेंस का टायर खुल गया। गनीमत रही कि हादसा हुआ उस दौरान एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर जबाव-तलब किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को आपातस्थिति में एंबुलेंस के जरिए मरीज को सुबह 08:40 बजे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां पर मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस जैसे आपात कक्ष से बाहर निकलने लगी तो अगला टायर खुलकर सड़क की ओर लुढ़क गया। इसके बाद काफी देर तक एंबुलेंस आपातकक्ष के बाहर खड़ी रही। चालक ने टायर खुलने की सूचना एंबुलेंस कार्यालय धर्मपुर में दी और मेकेनिक को बुलाया गया।
विज्ञापन

करीब 10:00 बजे तक एंबुलेंस का टायर ठीक किया गया, जिसके बाद ही आपातकालीन कक्ष की एंट्री खुली। जितनी देरतक एंबुलेंस एंट्री में फंसी रही उतने समय आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे एंट्री गेट से मरीजों को आने-जाने के लिए कहा गया, लेकिन वाहनों में आने वाले मरीजों को काफी समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि आए दिन प्रदेश में नेशनल एबुंलेस सेवा 108 सर्विस को लेकर चर्चाओं में रहती है। वहीं कई एंबुलेंसों के पुरानी होने के कारण मरीजों की जान भी जोखिम में ड़ाली जा रही है। हैरत की बात यह है कि एंबुलेंस के चालक और अन्य स्टाफ भी एंबुलेंस को चलाने से पहले फिटनेस नहीं देख रहा है। इसका खामियाजा कभी भी मरीज को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed