{"_id":"65fc3a0a8b0a03dc460b7841","slug":"tips-given-to-teachers-to-promote-positivity-in-schools-solan-news-c-176-1-ssml1040-118464-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षकों को दिए विद्यालयों में सकारात्मकता को बढ़ावा देने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षकों को दिए विद्यालयों में सकारात्मकता को बढ़ावा देने के टिप्स
Thu, 21 Mar 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉरेंस स्कूल सनावर में हैप्पी क्लासरूम पर कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लॉरेंस स्कूल सनावर ने शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ मिलकर हैप्पी क्लासरूम की अवधारणा पर क्षमता निर्माण कार्यशाला की मेजबानी की। कार्यशाला में सेंट मेरी स्कूल कसौली, पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू और द लॉरेंस स्कूल सनावर सहित उत्तर भारत में स्थित छह स्कूलों के 50 से अधिक शिक्षक मौजूद रहे। कार्यशाला में विद्यालयों में खुशी और सकारात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीन दृष्टिकोणों पर विचार किया गया।
हैप्पी क्लासरू की थीम के साथ प्रतिभागियों ने चर्चाओं, प्रस्तुतियों और इंटरएक्टिव सत्रों में भाग लिया। श्री औरबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी की प्रधानाचार्य अनिला नायर और फ्लोरेंस कॉन्वेंट स्कूल सुबाथू की प्रधानाचार्य उपासना वशिष्ठ वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। शिक्षा के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव का लाभ उठाते हुए उन्होंने कक्षा में खुशी और सकारात्मकता पैदा करने के लिए अमूल्य विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने प्रतिभागियों को खुशहाल माहौल में अध्ययन और अध्यापन के महत्व की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से विचारों, अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं को एक दूसरे से साझा किया।
कार्यशाला के दौरान द लॉरेंस स्कूल के मुख्याध्यापक हिम्मत सिंह ढिल्लों ने कहा हम हैप्पी क्लासरूम पर सीबीएसई क्षमता निर्माण की कार्यशाला की मेजबानी करके खुश हैं। कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए एक आनंददायक और परिवर्तनकारी अनुभव रही है।