{"_id":"6703dd3b9e7f25470d028a9b","slug":"three-accused-arrested-in-bike-theft-case-solan-news-c-176-1-ssml1040-129976-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से दो बाइक और दो मोबाइल किए बरामद
पहले से भी कई चोरी के मामलों में शामिल हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ और बद्दी में हुई दो बाइक चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आरोपियों से चोरी की गई दो बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। इसमें न्यू नालागढ़ और बद्दी के वर्धमान से बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल और दो चोरी के मोबाइल भी बरामद किए हैं। मामले में आरोपी दविंदर सिंह उर्फ पिंदा निवासी गांव दबट, डाकघर माजरी, तहसील श्री नैना देवी बिलासपुर, करण निवासी गांव मानपुरा बद्दी और रोहित निवासी गांव मानपुरा बद्दी सोलन को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कई अन्य चोरी के मामले में भी संलिप्त हैं। उधर, एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने कहा कि पुलिस ने बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी पकड़े हैं। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।