{"_id":"65326cc532e513bf1e0272b6","slug":"this-time-jump-40-feet-in-the-field-the-tall-ravana-effigy-will-be-burnt-solan-news-c-176-1-ssml1041-9494-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इस बार ठोडो मैदान में 40 फीट \n\nऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इस बार ठोडो मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
Fri, 20 Oct 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने दशहरे को लेकर तैयारियां की शुरू
मुस्लिम समुदाय के कारीगर तैयार कर रहे पुतले
इस बार ठोडो मैदान में अशोक वाटिका भी होगी तैयार
आशिष चौहान
सोलन। शहर में दशहरे को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिसके तहत प्रशासन की ओर से विजय दशमी के मौके पर 24 अक्तूबर को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में रावण के पुतले का दहन होगा। इसे लेकर इन दिनों नगर निगम परिसर में रावण, कुंभकरण और मेेघनाद के पुतले बनाने का कार्य चल रहा है। इन पुतलों में रावण 40, कुंभकरण 35 और मेघनाद का 30 फीट का पुतला तैयार किया जा रहा है। यह पुतले निगम की ओर से तैयार करवाए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि इन पुतलों का निर्माण मुस्लिम समुदाय के कारीगर कर रहे हैं। मुख्य कारीगर शाह नवाज खान हैं। यह सहारनपुर के रहने वाले हैं। शाह नवाज लगभग 30 साल से दशहरे पर पुतले बना रहे हैं। वह जिले के कुनिहार, धर्मपुर, कंडाघाट जैसी जगहों पर दशहरे पर पुतले बना चुके हैं। यह पुतले 10 दिनों में तैयार हो जाते हैं। इन पुतलों को बनाने में लगभग आठ कारीगर जुटे हैं और दिन रात कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक पुतलों में अलग-अलग प्रकार के पटाखे, अनार और हवाई लगाई जाएगी। इस बार दशहरा समारोह में अशोक वाटिका भी देखने को मिलेगी। समारोह में ग्राउंड में आतिशबाजी का नजारा देखने लायक होगा। आतिशबाजी में 120 तरह के मल्टीकलर स्काई शॉट, सिंगल कलर स्काई शॉट, अनार बम और 1000 पटाखा लड़ी से कार्यक्रम का समापन होगा।