{"_id":"d10773828d3c9d377714399dbe736afb","slug":"thief-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में दुकानों में काम, रात को करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में दुकानों में काम, रात को करते थे चोरी
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी एक्सपोर्ट पार्क के साथ लगती मार्केट के दुकानदारों ने छोटे बच्चों के एक गिरोह को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। ये दिन में तो इन दुकानों में काम करते थे व रात को दुकानों व अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
रविवार रात को एक दुकानदार ने शक के आधार पर एक बच्चे से पूछताछ की। जब उसने दुकानदार को अपने कारनामे बताए तो दुकानदार भी दंग रह गये। उसने बताया कि वो इस काम में अकेला नहीं है बल्कि एक दर्जन से ज्यादा बाहरी क्षेत्रों के बच्चे हैं जो इस कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इन बच्चों ने जिन दुकानों पर काम करते हैं उनकी डुप्लीकेट चाबियंा बनाने की बात भी पुलिस के पास कबूली है व उनकी दुकानों से सामान चोरी होने की बात भी कबूली है। यह न केवल दुकानों में बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
एसएचओ बरोटीवाला ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत उनके पास आई है। इस मामले की गहनता से जांच के बाद ही इस मामले पर कारवाई की जाएगी।