फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women learned to make baby frocks.

Solan News: महिलाओं ने सीखा बेबी फ्रॉक बनाना

Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women learned to make baby frocks.
यूको आरसेटी सोलन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद
यूको आरसेटी सोलन में आयोजित किया गया महिला टेलर प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

26 महिलाएं ले रही हैं निशुल्क शिविर का लाभ, सीख रही कपड़े सिलने का गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन की ओर से जिले की महिलाओं के लिए निशुल्क महिला टेलर का प्रशिक्षण शिविर लगा। इसके तहत शनिवार को महिलाओं को बेबी फ्रॉक बनाना सिखाया गया। शिविर के तहत अब महिलाओं के प्रेक्टिकल शुरू हो गए हैं। इसमें महिलाओं को बेबी फ्रॉक बनाने के सभी चरणों को बारी-बारी कर बताया गया। प्रशिक्षक ने महिलाओं को जानकारी दी कि कोई भी फ्रॉक या ड्रेस बनाने के लिए सबसे जरूरी नाप होता है। कहा कि नाप यदि गलत हो जाए, तो पूरी ड्रेस खराब हो सकती है। उन्होंने बताया कि नाप लेने के बाद सही से कपड़े को काटा जाना चाहिए। साथ ही सही से इसकी सिलाई की जानी चाहिए। इस दौरान शिविर में 26 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर के तहत किए जा रहे प्रेक्टिकल में सभी महिलाओं को अलग से सिलाई मशीन दी जा रही है, ताकि सभी महिलाएं एक समान रूप से सिख सकें। यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके तहत आने वाले समय में भी कई विभिन्न प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाने वाला है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए इच्छुक प्रतिभागी आरसेटी में आकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed