फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The train departed from Dharampur for Shimla at 7:50 AM.

Solan News: धर्मपुर से शिमला के लिए सुबह 7.50 पर ट्रेन हुई रवाना

Sat, 05 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 05 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन यात्रियों की संख्या कम, पर्यटकों ने धर्मपुर पहुंचकर पकड़ी ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन पर धर्मपुर से शिमला के लिए शुक्रवार को ट्रेन का संचालन से शुरू कर दिया गया है। सुबह ठीक 7.50 बजे धर्मपुर स्टेशन से ट्रेन यात्रियों को लेकर रवाना हुई। वीरवार शाम को शिमला से धर्मपुर ट्रेन के पहुंचने पर ट्रेन के इंजन में डीजल भरा गया। रेल बोर्ड के कालका से आए कर्मचारियों ने ट्रेन की मेंटेनेंस को देखा और ट्रेन को चलने की हामी भरी। यात्रियों से बातचीत करते हुए जानकारी मिली कि उन्होंने शिमला के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा रखी थी। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री धर्मपुर स्टेशन पर पहुंचे और धर्मपुर से शिमला के लिए अपना सफर शुरू किया। हालांकि पहले दिन ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम रही।

बता दें कि परवाणू के गुम्मा स्टेशन के नजदीक पटरी के नीचे से भारी बारिश में भूमि के खिसकने से ट्रेन की पटरी हवा में लटकने के कारण कालका से शिमला के लिए अस्थायी रूप से ट्रेनों का चलना बंद कर दिया गया है। जब तक रेल विभाग रेल पटरी के उस भाग को मरम्मत करके दोबारा से उसे ठीक नहीं कर देता तब तक ट्रेन की आवाजाही बंद रहेगी। लेकिन यात्रियों को लेकर ट्रेन धर्मपुर से शिमला के लिए आवाजाही करेगी। बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक अब धर्मपुर से शिमला में ट्रेन का सफर कर सकेंगे। हालांकि इस बारे में किसी भी रेल अधिकारी की ओर से कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed