फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The student who gets first place in plus two will get Rs 10,000.

Solan News: जमा दो में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को मिलेंगे 10 हजार रुपये

Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार और अधिवक्ता ने गोद लिया स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें पाठशाला में चल रही गतिविधियों पर चर्चा की गई। सरकार और विभाग की ओर से चलाए जा रहे स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत स्थानीय गांव के अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर ने पाठशाला को गोद लिया।
इसके अलावा सरकार की ओर से नायब तहसीलदार धर्म प्रकाश शर्मा ने भी स्कूल को गोद लिया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने दोनों अतिथियों का धन्यवाद किया और पाठशाला में अभिनंदन समारोह का आयोजन किय। समारोह में दोनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र ठाकुर ने अपनी माता की स्मृति में पाठशाला के लिए एक छात्रवृत्ति योजना शुरू की। इसमें जमा दो में प्रथम आने पर 10,000 द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 7500 और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 5,000 की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed