फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of Mother Sati was narrated in the Shrimad Bhagwat Katha in Dharampur

Solan News: धर्मपुर में श्रीमद्भागवत कथा में सुनाई माता सती की कथा

Thu, 22 May 2025 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य तरुण शर्मा ने कई प्रसंग सुनाए। माता सती की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार भगवान भोलेनाथ के ससुर दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया। भोलेनाथ को नीचा दिखाने के लिए उन्होंने सभी को यज्ञ का निमंत्रण दिया, मगर भोलेनाथ को नहीं बुलाया। इस पर माता सती यज्ञ में जाने की हट करने लगी। भोलेनाथ ने उन्हें मना नहीं किया। जब माता सती यज्ञ में पहुंची तो उन्होंने देखा कि वहां पर भागवान भोलेनाथ के लिए कोई आसन नहीं बिछाया था, जिस पर क्रोध में माता सती ने उसी यज्ञ के हवन कुंड में अपनी जान दे दी। जब भोलेनाथ को इसका पता चला तो वह क्रोधित हो गए। उन्होंने वीरभद्र नाम के गण को भेजा जिसने दक्ष प्रजापति का धड़ सिर से अलग कर दिया। कथा वाचक ने कहा कि यज्ञ व धार्मिक कार्य करने का मकसद दिखावा नहीं होना चाहिए। क्योंकि उससे कोई फल नहीं मिलता। उसके बाद उन्होंने बालक ध्रुव की कथा अजामिल की कथा समेत कई अन्य प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान बीच-बीच में भजन-कीर्तन भी किया गया, जिससे श्रोता विभोर हुए। इस अवसर पर कई श्रोताओं ने कथा का रसपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed