फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of King Parikshit's salvation

Solan News: राजा परीक्षित के मोक्ष की सुनाई कथा

Tue, 21 Oct 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The story of King Parikshit's salvation
बोहली में आयोजित भागवत कथा के दौरान मौजूद लोग। संवाद
कसौली के बोहली में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के बोहली गांव में श्रीमद्भागवत कथा का हवन और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन आचार्य सौरभ शर्मा ने राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा सुनाई।
उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित को बचाने के लिए उनके पुत्र ने पूरे संसार से सपेरे बुला लिए और महल को चारों ओर से बंद कर दिया। जब श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ तो पूर्णाहुति के बाद पंडित राजा परीक्षित को माला पहनाने लगे। इसी दौरान माला के फूलों के बीच तक्षक नाग छोटा सा कीड़ा बनकर छिपा हुआ था। जैसे ही राजा को माला पहनाई गई, तक्षक नाग उसमें से निकला और राजा को डंस लिया, जिससे क्षणभर में राजा की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि राजा परीक्षित ने भागवत कथा सुनी थी, जिसके फलस्वरूप मृत्यु के बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसके अलावा उन्होंने कई छोटे-छोटे प्रेरक प्रसंग भी सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोहली निवासी अजय ठाकुर के घर में चल रही इस कथा के अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचे। कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed