फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   4 of HRTC's 20 new e-buses deployed on the Chandigarh route; passengers get relief from high fares.

Solan News: एचआरटीसी की 20 नई ई-बसों में से 4 चंडीगढ़ रूट पर, यात्रियों को महंगे किराये से मिली राहत

Thu, 10 Sep 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 10 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
पहले सोलन से जाती थी सिर्फ 1 बस, अब रोजाना चलेंगी 4 नई इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

सिंगल चार्ज में 220 किमी तक का सफर, सेक्टर-43 तक की राह हुई आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सोलन डिपो को मिलीं 20 नई इलेक्ट्रिक बसों में से चार बसों के चंडीगढ़ रूट तय कर दिए गए हैं। इस फैसले से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों को निजी बसों के भारी-भरकम किराये से बड़ी राहत मिली है। अब डिपो की ओर से चंडीगढ़ रूट पर कुल पांच बसें संचालित की जा रही हैं, जबकि इससे पहले इस रूट पर सिर्फ एक ही बस चल रही थी।
ये नई ई-बसें रोजाना करीब 180 किलोमीटर तक का सफर तय कर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचा रही हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें यात्रियों को आरामदायक और शोर-रहित सफर का अनुभव करा रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, डिपो में शामिल की गई नई बसें फोरलेन या हाईवे पर अब तक एक बार भी खराब नहीं हुई हैं। पुरानी ई-बसें जहां सिंगल चार्ज में 100 से 120 किलोमीटर ही चल पाती थीं, वहीं ये नई बसें एक बार चार्ज होने पर 180 से 220 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर रही हैं। डिपो की बाकी बची ई-बसों को राजगढ़ और अन्य स्थानीय रूटों पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट
एचआरटीसी की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। इनमें से तीन बसें शिमला से वाया सोलन होकर चंडीगढ़ जा रही हैं, जबकि एक बस सीधे सोलन से चंडीगढ़ के लिए भेजी जा रही है। ये सभी बसें चंडीगढ़ के सेक्टर-43 आईएसबीटी तक सवारियां लेकर जा रही हैं। इससे लोगों को कम किराये में बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिल रही है। - विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed