फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The speed limit for vehicles will be 20 kmph on Mall Road and 30 kmph in the Municipal Corporation area.

Solan News: मालरोड में 20 व नगर निगम क्षेत्र में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी वाहनों की रफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के प्रस्ताव को उपायुक्त ने लगाई मुहर, अवहेलना करने पर पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

शहर के मालरोड पर तेजी से दौड़ाते हैं वाहन, कई बार हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के सबसे व्यस्ततम रहने वाले मालरोड पर समेत नगर निगम परिधि के भीतर वाहनों को तेज गति से चलाने पर कार्रवाई होगी। नगर निगम क्षेत्र में वाहनों की स्पीड लिमिट को तय कर दिया है। अब मालरोड समेत समेत वार्डों के भीतर वाहन 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगे। इसके अलावा निगम परिधि में वाहनों की अधिकतम गति को 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित कर दिया है। बीते दिनों नगर निगम की ओर से जिला प्रशासन को नगर निगम के दायरे में वाहनों की गति निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मुहर लगा दी। साथ ही पुलिस को भी निर्देश जारी कर दिए है कि अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। वहीं, दूसरी ओर सीसीटीवी की मदद से भी ओवर स्पीड की निगरानी की जाएगी। ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से भी चालान किया जाएगा। इसके अलावा मालरोड व अन्य जगहों से पुलिस को अवैध पार्किंग हटाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि राहगीर आसानी से आ-जा सके। गति से संबंधित जानकारी वाहन चालकों को देने के लिए जगह-जगह पर बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इससे लोगों को आसानी से पता लग सकेगा कि किस जगह पर कितनी स्पीड में वाहन चलाने हैं। गौर रहे कि शहर की सड़कों में अभी तक कोई गति सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस कारण वाहन काफी तेज गति से निकलते हैं। अधिकतर दोपहिया वाहन चालक काफी तेजी से गुजरते हैं। इससे दुर्घटनाओं के मामले भी आए दिन सामने आते हैं। शहर में मालरोड, राजगढ़ रोड, अस्पताल रोड काफी व्यस्ततम सड़कों में आती हैं। यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। आमतौर पर तेज गति से वाहनों की आवाजाही देखने को मिलती है। इससे कई बार दुर्घटनाएं भी शहर के बीच में हो चुकी है। इस कारण लोग भी स्पीड लिमिट तय करने की मांग कर रहे थे।

इनसेट
स्कूली बच्चों को भी मिलेगा फायदा
शहर की सड़कों पर वाहनों की गति तय होने से स्कूल जाने वाले बच्चे को भी राहत मिलेगी। वे भी आसानी से सड़क पर चल सकेंगे। मालरोड पर अधिकतर निजी व सरकारी स्कूल हैं। इसके अलावा बुजुर्गों को भी पैदल चलने में डर नहीं सताएगा। लोग आराम से शहर की सड़कों पर चल सकेंगे।
विज्ञापन


इनसेट

मालरोड खुलने के बाद अब लगी लगाम
मालरोड पर रात 8:00 बजे के बाद मालरोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद बारी-बारी से वाहनों के छोड़ने से काफी राहत मिली है। उपायुक्त ने एक मार्च को पुलिस को निर्देश जारी किए थे कि रात को मालरोड पर से वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर बारी-बारी से वाहनों को छोड़ा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना राहगीरों को न करना पड़े। मालरोड आजकल रोजाना 5:30 से 8:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

नगर निगम की परिधि में वाहनों की गति निर्धारित कर दी गई है। उपायुक्त को इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया था। मालरोड समेत कई व्यस्त जगहों पर वाहनों की गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटा और अन्य जगहों पर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गई है। इससे राहगीरों को काफी राहत मिलेगी और लोग आसानी से चल सकेंगे। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निर्णय लिया है।

-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed