फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The sanctum of the Shri Krishna Temple is fragrant with the scent of colorful flowers.

Solan News: रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महका श्री कृष्ण मंदिर का दरबार

Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
गेंदे और गुलाब के फूलों से हुई सजावट, जन्माष्टमी के लिए सजा परिसर
विज्ञापन

पुष्पलता शांडिल्य
: सोलन। शहर के मालरोड स्थित श्री कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर रंग-बिरंगे फूलों से महकने लगा है। चार सितंबर को मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाना है इसको लेकर मंदिर की सजावट शुरू हो गई है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए मंदिर को फूलों के साथ रंग-बिरंगी चुनरियों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य गेट को लाल, सफेद और गुलाबी रंग के फूलों से सजाया गया है। मंदिर को सजाने के लिए मुख्य रूप से गेंदे और गुलाब के फूलों का उपयोग किया गया है।
मंदिर में जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को विराजमान करने के लिए विशेष झूला भी लगाया गया है। कृष्ण उत्सव के दौरान लड्डू गोपाल को झूले में झुलाया जाएगा। झूले को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शुक्रवार को जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विशेष पूजा अर्चना भी की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत
सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें कृष्ण भगवान की पालकी को मालरोड, पुराना बस अड्डा, अपर बाजार, सर्कुलर रोड, ओल्ड डीसी ऑफिस होते हुए वापस मंदिर लाया जाएगा। उसके बाद साढ़े छह बजे आसन पूजा वंदन का आयोजन किया जाएगा। इसमें भगवान कृष्ण के आसन की शुद्धि की जाएगी और उन्हें प्रणाम किया जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए दूध और नाश्ते का प्रबंध किया जाएगा। रात्रि साढ़े आठ बजे से भजन कीर्तन होगा। रात्रि 11:55 बजे श्रीमंगलमूर्ति स्नान कार्यक्रम होगा। वहीं रात्रि 12:00 बजे लड्डू गोपाल की आरती होगी उसके बाद भोग उपहार का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed