फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water supply in solan

Solan News: परवाणू में जलसंकट समाप्त, सभी सेक्टरों में पेयजल सप्लाई बहाल

Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण परवाणू में पेयजल लाइनें हो गई थीं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू शहर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पैदा हुआ जलसंकट अब समाप्त हो गया है। जल शक्ति विभाग ने शहर के सभी सेक्टरों, औद्योगिक क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से बहाल कर दी है। हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कौशल्या डैम सहित कई जगहों पर पेयजल की मुख्य पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके चलते परवाणू के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत पैदा हो गई थी। पेयजल व्यवस्था बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता उदय भानु और कनिष्ठ अभियंता राहुल भारद्वाज ने समय-समय पर मौके का निरीक्षण किया। विभाग की तकनीकी टीमों और कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।

धर्मपुर जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता उदय भानु ने बताया कि मुख्य पेयजल पाइपलाइन को काफी नुकसान पहुंचा था। तकनीकी टीमों और श्रमिकों ने विपरीत परिस्थितियों में मलबे और तेज पानी के बीच काम करते हुए पाइप लाइनों को जोड़ने का कार्य पूरा किया। अब परवाणू के सभी सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed