{"_id":"6a046d5261bc2eb74f050b9a","slug":"the-road-narrowed-due-to-the-collapse-of-the-bridge-solan-news-c-176-1-ssml1040-169293-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डंगा गिराने से संकरी हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डंगा गिराने से संकरी हुई सड़क
विज्ञापन
निगम की पार्किंग में वाहन पार्क करने में हो रही परेशानी
सड़क पर कई जगह पर पड़ीं दरारें, हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम कार्यालय सोलन के पास पार्किंग के लिए गिराए डंगे के कारण निगम कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सड़क का करीब दो मीटर हिस्सा डंगे के साथ टूट गया है। इसके चलते अब यहां केवल एक वाहन के आने-जाने भर की जगह बची है।
इसी सड़क से होकर लोग निगम की पार्किंग तक वाहन लेकर पहुंचते हैं। पहले सड़क पर्याप्त चौड़ी होने के कारण वाहन आसानी से पार्किंग के अंदर और बाहर आ-जा सकते थे, लेकिन अब सड़क संकरी होने से चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर दरारें हैं। रोजाना बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग से निगम कार्यालय की ओर आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क पर बढ़ती दरारें भविष्य में हादसों का कारण बन सकती हैं।
लोक निर्माण विभाग सोलन के सहायक अभियंता ई. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नई पार्किंग तक वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता तैयार करने के उद्देश्य से सड़क की चौड़ाई कम करना आवश्यक था।