फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The results of three states wrote Story of Lok Sabha elections: Bindal

तीन राज्यों के परिणामोंं ने लिखी लोकसभा चुनावों की इबारत : बिंदल

Sun, 03 Dec 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 03 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोलन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बिंदल ने मनाया जीत का जश्न
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जमकर फोड़े पटाखे, लड्डू बांटकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्यस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों की इबारत इन परिणामों ने लिख दी है। देश की जनता ने अपना पूरा मन बना लिया है और एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार को लाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को दोपहर करीब 3:00 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सोलन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने विश्राम गृह सोलन से पुराने बस स्टैंड तक रैली निकाली और जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोडे और लोगों को लड्डू बांटे।
उन्होंने कहा कि एक बार फिर से भारत के नक्शे पर भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। मोदी के साथ जनता खड़ी हुई है। तीनों राज्यों में जीत का परचम लहराया है। देश की जनता देश भक्ति के साथ समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रवाद की जीत है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों के खिलाफ वोट दिया है। सनातन को खत्म करने का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी को तीन राज्यों की जनता ने करारा जवाब दिया है। इस मौके पर डॉ. राजेश कश्यप, मदन ठाकुर, नरेश गांधी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
नालागढ़ में जीत पर बांटे लड्डू
नालागढ़ (सोलन)। तीन राज्यों में भाजपा को जीत मिलने पर नालागढ़ भाजपा में जश्न मनाया। राजस्थान और मध्यप्रदेश में तो सभी कार्यकर्ताओं को सरकार आने की उम्मीद थी। लेकिन छत्तीसगढ़ की जीत ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुणा कर दिया। इसके अलावा तेलंगाना में भी अच्छी उपस्थिति दर्ज की है। नालागढ़ में सभी कार्यकर्ता लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पूर्व विधायक लखविंद्र राणा और मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर के नेतृत्व में इकट्ठे हुए और लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed