फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   the panchayat declare a red alert

कम लिंगानुपात वाली पंचायतें होंगी रेड अलर्ट घोषित

Sat, 12 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 12 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
the panchayat  declare a red alert
उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि जिन पंचायतों में लिंगानुपात कम है उन पंचायतों को रेड अलर्ट घोषित किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि जिन पंचायतों में लिंगानुपात कम है उन पंचायतों को रेड अलर्ट घोषित किया जाएगा। ऐसी पंचायत को चिन्हित कर सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला की प्रत्येक पंचायत में सर्वेक्षण होगा। योजना को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी जिले की सभी पंचायतों में गत पांच वर्षों में जनसंख्या में हुए बढ़ोतरी का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। वह शनिवार को डीसी कार्यालय में मुस्कान कार्यक्रम से संबंधित कार्यशाला में बोल रहे थे।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पंचायत, उपमंडल तथा जिला स्तर पर समितियां गठित करने का मामला सरकार को भेजा जाएगा। कहा कि मुस्कान कार्यक्रम की सफलता जहां लिंगानुपात में बढ़ोतरी करेगी वहीं गर्भवती माताओं का बेहतर स्वास्थ्य भी सुनिश्चित करेगी। पिछले कुछ समय से राज्य के कुछ जिलों में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है। जिले के कुछ भागों में भी लड़कियों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में 0-6 वर्ष के आयु वर्ग में लिंगानुपात मात्र 899 रह गया है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में यह अनुपात केवल 855 है। ग्रामीण क्षेत्र में यह 907 है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 0-6 वर्ष के आयुवर्ग में लिंगानुपात मात्र 878 है। प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियानों से जिले के सभी खंडों में लिंगानुपात में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित करेंगी जानकारी
 मुस्कान कार्यक्रम के तहत जिले की सभी पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती माताओं के बारे में जानकारी एकत्रित करेंगी। यह भी सुनिश्चित करेंगी कि गर्भ धारण के 70 दिन के भीतर गर्भवती माताएं पास के आंगनबाड़ी केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र अथवा स्वास्थ्य केंद्र में जाकर गर्भाधान का पंजीकरण करवाएं। पंजीकरण से जहां शिशु के जन्म तक माता और शिशु की पूरी जानकारी रखी जा सकेगी वहीं गर्भवती माता को समय-समय पर दी जाने वाली दवाओं का ब्योरा भी सुनिश्चित होगा।

कार्यकर्ताओं दें योजना की दे जानकारी
डीसी राकेश कंवर ने कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना की जानकारी प्रदान करें। कार्यशाला में जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी ने मुस्कान कार्यक्रम के सभी पहलुओं की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी।


यह लोग रहे मौजूद
कार्यशाला में जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, सीडीपीओ पवन कुमार, सीडीपीओ अर्की विनोद गौतम, सीडीपीओ धर्मपुर हुकम चंद, सीडीपीओ कंडाघाट शांति विष्ट सहित जिले के आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed