फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The monthly meeting of Ex-Servicemen League Nalagarh will now be held on the first Saturday instead of Sunday.

Solan News: पूर्व सैनिक लीग नालागढ़ की मासिक बैठक अब रविवार के बजाय पहले शनिवार को होगी

Sun, 05 Apr 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The monthly meeting of Ex-Servicemen League Nalagarh will now be held on the first Saturday instead of Sunday.
नालागढ़ में सैनिक लीग की बैठक में भाग लेते हुए पूर्व सैनिक- संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामुदायिक भवन में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब मासिक बैठक पहले रविवार के बजाय प्रत्येक माह के पहले शनिवार को आयोजित की जाएगी। सदस्यों का कहना था कि शनिवार को ईसीएच और कैंटीन खुली रहती है, जिससे वे बैठक में भाग लेने के साथ इन सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे, जबकि रविवार को ईसीएच बंद रहती है। शिव लाल वर्मा ने बताया कि सांसद की ओर से सामुदायिक भवन की तीसरी मंजिल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। वर्तमान में पिलर भरने का कार्य जारी है। शेष निर्माण कार्य को सदस्य एवं आम लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले निचली मंजिल का निर्माण भी आंशिक रूप से सांसद निधि और शेष जनसहयोग से पूरा किया गया था। बैठक में कैप्टन सुरेश ठाकुर, कैप्टन मदन लाल, सूबेदार मेजर रूपलाल, कैप्टन डीआर चंदेल, कैप्टन गोपाल चंद, सूबेदार सुच्चा सिंह, श्याम लाल चौधरी, जगतार सिंह, मेजर भूमि चंद, गोपाल राणा और शमशेर सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed